Jharkhand में गंगा नदी में बाढ़ की स्थिति, ले रही विकराल रूप

Ranchi : झारखंड के साहिबगंज जिला में गंगा का रौद्र रूप लगातार जारी है। गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। साहिबगंज जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ को देखते हुए एनडीआरफ की टीम साहिबगंज में पहुंच गई है।जिले मे लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने से पूरा इलाका जलमग्न हो गया है।

ग्रामीण इलाकों के अलावे शहरी क्षेत्र में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। इधर बाढ़ के पानी में पिछले दिनों एक बच्ची समेत दो लोगों डूब गए। ताज़ा मामला गत सोमवार की सुबह का है। सदर प्रखंड के बड़ी कोदरजन्ना के पटवर टोला में 56 वर्षीय जीछु राम पिता धन्नी राम की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो बेटा एक बेटी को छोड़ गए।

परिजनों ने बताया कि अचानक से तीव्र गति से गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण घर के चारों साइड पानी घुस गया था। जिसके बाद सभी सामान को बाहर निकालने का काम किया गया। जिसके बाद वह देर शाम को उसी घर में सोने के लिए गया था। लेकिन सुबह तक घर से बाहर नहीं आने के बाद जब खोजबीन किया गया तो देखा कि वह पानी में डूब गया है। इसके बाद मुफस्सिल थाना को सूचना दी गई।

सूचना पाकर मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पाण्डेय, एएसआई उमाकांत ओझा, एएसआई केशव मालाकार घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। वहीं बीते रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्ण प्रसाद दियारा में नहाने के दौरान छह साल की बच्ची कंचन कुमारी डूबने से लापता हो गई। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। सोमवार पूर्वाह्न 10 बजे तक आसपास इलाके में बाढ़ के पानी में गोताखोरों व स्थानीय मुफस्सिल थाना पुलिस की ओर से खोजबीन की जा रही थी।

विज्ञापन

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!