Jharkhand में शराबबंदी की मांग को लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं

Ranchi : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड की बिरदोह पंचायत के ढेंगाम गांव में गुरुवार को शराबबंदी और नशामुक्ति की मांग को लेकर महिलाओं ने जोरदार अभियान चलाया। बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़क पर उतर आईं और पूरे गांव में रैली निकालकर नशे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं के इस अभियान में गांव के युवाओं और पुरुषों ने भी समर्थन दिया।

रैली के दौरान महिलाओं ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर महिलाएं गांव की सड़कों पर घूमती रहीं और शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ आवाज बुलंद की। रैली में नशा से दूर रहो, अच्छा जीवन जियो और नशा एक जहर है, इससे दूर रहो जैसे नारों से गांव का माहौल गूंजता रहा। महिलाओं ने कहा कि शराब की वजह से परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।

रैली समाप्त होने के बाद ग्रामीणों ने गांव में शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह रोक लगाने का सामूहिक निर्णय लिया।

ग्रामीणों ने तय किया कि गांव में शराब बेचते पकड़े जाने वाले व्यक्ति से 20 हजार रुपये और शराब पीते पकड़े जाने वाले व्यक्ति से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। महिलाओं ने कहा कि शराबबंदी के इस फैसले को प्रभावी बनाने के लिए गांव के सभी लोगों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।

अभियान को सफल बनाने में सेफाली नायक, चंपा नायक, मालती नायक, सेफाली माहाली, सुमित्रा माहाली, नमीता कालिंदी, मिनती नायक, काजल नायक, पुष्प नायक, लखी नायक, अलका नायक, छवि नायक, गीता नायक, भक्ति नायक, झरना नायक और ज्योत्सना नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वहीं वार्ड सदस्य दीपक कुमार नायक के अलावा शिव शंकर नायक, कृष्ण पद नायक, हराधन नायक, तपन नायक, महेंद्र नायक, सत्यवान नायक, अनिल नायक और लखींदर नायक समेत अन्य ग्रामीणों ने भी अभियान में सहयोग किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!