Nava bazar:  54 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : नावाबाजार थाना क्षेत्र के दमारों गांव निवासी विनोद महतो उम्र 54 वर्ष मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर लिया।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह विनोद महतो मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिए।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।

उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया था।परंतु परिजन उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए थे।जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।वही इस घटना के बाद से नावाबाजार थाना की पुलिस भी घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!