
NEET परीक्षा निष्पक्ष व कदाचारमुक्त कराने को लेकर शहर थाना प्रभारी ने किया विभिन्न होटलों की जांच
Palamu : NEET परीक्षा निष्पक्ष व कदाचारमुक्त संपन्न कराने को लेकर पलामू जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार की रात शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न होटलों व लॉज की गहन जांच की गई।
शहर थाना प्रभारी ने वहां ठहरे अभ्यर्थियों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।थाना प्रभारी ने होटल संचालकों को निर्देश दिया कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी को कमरा न दें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

जांच के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।थाना प्रभारी ने कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया गया है।उन्होंने कहा की किसी भी तरह की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस परीक्षा में कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए विशेष अभियान चलाकर होटल की जांच की गई है।
उन्होंने होटल संचालकों से कहा कि होटल में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आता है तो सबसे पहले पुलिस को इसकी सूचना दें।



