Noudiha Bazar: मक्का की खेत में मिला युवक की शव, गांव में फैली सनसनी

Palamu : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित चराई 2 पंचायत के ऊपरलिटांड में 30 वर्षीय युवक की शव मक्का की खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला। शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जा में ले लिया और पहचान कराया। मृतक की पहचान सरईडीह गांव के टोला फटीया निवासी संदीप भुईयां के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि संदीप अपने दो चचेरे भाई के साथ जंगली जानवर की शिकार करने के अपने घर से निकाला था। इसी क्रम में जंगली जानवर के द्वारा मक्का की खेती को बर्बाद कर रहे थे। खेती की बर्बादी से बचने के लिए बिजली करंट लगाई थी। संदीप की मौत करंट की चपेट में आने से हुई है।

शव को कब्जा में लेकर अत्यंत परीक्षण के लिए मेदनी राय मेडिकल कॉलेज मेदिनीनगर भेज दी गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!