Palamu: ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी जयराम पासवान उम्र 60 वर्ष के रूप में की गई है।
इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम जयराम पासवान अपने बाइक पर सवार होकर हुसैनाबाद बाजार जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में बरडीहा गांव के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक से गिरकर जयराम पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल जयराम पासवान को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार ,महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



