PALAMU: चोरी की गयी अल्टो कार और एक बकरी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Palamu : ।शहर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने चोरी की गयी अल्टो कार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार की डिक्की से चोरी किया गया एक बकरा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छतरपुर निवासी रंजीत जायसवाल के रूप में हुई है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति चोरी की कार लेकर घूम रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार के साथ रंजीत जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया. कार की तलाशी लेने पर डिक्की से एक बकरा बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बकरा छतरपुर से चोरी किया गया था।

लोहरदगा से चोरी हुई थी कार

पुलिस के अनुसार बरामद अल्टो कार (जेएच 01 जे 1841) लोहरदगा निवासी संजय कुमार साहू की है. संजय कुमार साहू ने छह अगस्त को लोहरदगा थाना में कार चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी के अनुसार पांच अगस्त की रात करीब 11:20 बजे घर के बाहर खड़ी कार को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये थे।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रंजीत जायसवाल का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ डकैती, आर्म्स एक्ट और चोरी समेत करीब 12 मामले दर्ज हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!