Palamu : भीख मांगने वाले 2 बच्चों के पेट में चीरा का निशान,जांच में जुटी सीडब्लूसी की टीम
मेदिनीनगर : पलामू में अंग तस्करी से संबंधित एक मामला प्रकाश में आया है।जानकारी के अनुसार रविवार की रात शहर थाना क्षेत्र के डिज्नीलैंड मेला स्थित कोयल नदी के किनारे 2 बच्चे भीख मांग रहे थे और उनके पेट में चीरा का निशान था।
इस बात की जानकारी सीडब्लूसी की टीम को मिली।टीम ने वहां पहुंचकर दोनों बच्चों का रेस्क्यू किया। बच्चों की जांच की गई तो पता चला कि उनके पेट में चीरा लगा हुआ है।
जब बच्चों से पूछा गया कि उनके पेट में चीरा का निशान कैसे हैं। तो दोनों बच्चों ने अलग-अलग जवाब दिया। एक ने कहा कि उसके पेट में गिलटी था। जिसके वजह से उसका ऑपरेशन कराया गया। वही दूसरे ने बताया कि वह पत्थर खा गया था। उसके पेट में पथरी हो गया था। जिसके वजह से उसके परिजन ऑपरेशन कराए थे।

इस संबंध में सीडब्लूसी के चेयरमैन शैलेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने बताया की दोनों बच्चों की बात संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों का रेस्क्यू किया गया और उन्हें बालगृह में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि अंग तस्करी का यह मामला हो सकता है। उन्होंने पलामू सिविल सर्जन को पत्र लिखकर दोनों मासूम बच्चों का जांच करने का आग्रह किया है। ताकि पता चल सके कि दोनों का बच्चो का अंग सही सलामत है या नहीं।




