Palamu : अवैध हथियार के साथ तीन लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने बताया कि दिनांक 4 जुलाई को समय करीब 19.40 बजे रात्रि में चेक पोस्ट पर नियमित एंटी क्राईम चेकिंग किया जा रहा था। उसी दौरान दुबियाखाड के तरफ से एक मोटरसाईल से संदिग्ध अवस्था में तीन व्यक्ति सवार हो कर आ रहे थे। जिन्हे रोकने हेतु इशारा किया गया तो वे लोग भागने का प्रयास किये। जिन्हे चेक पोस्ट पर तैनात पदाधिकारी / जवान द्वारा मुस्तैदी एंव सजगता से पकडा गया। जिन्हे भागने के कारण पुछा गया तो वे कुछ नही बोले तब तीनों का बारी-बारी से तलाशी लिया गया।

तलाशी के क्रम में एक व्यक्ति के कमर से छः राउण्ड का देशी रिवालवर (सिक्सर) मिला जिसके कागजात की मांग करने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नही किया गया। इसके बाद तीनों का नाम पता पुछने के बाद उक्त रिवलवर को विधिवत जप्त करते हुये तीनो को गिरफतार कर थाना लाया गया। जिसपर सदर थाना कांड सं0-72/26, दिनांक-04.07.2026 धारा-25 (1-बी) (ए)/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।
गिरफ्तार व्यक्तियों में प्रकाश कुमार सिंह उम्र करीब 28 वर्ष पिता स्व० जवाहीर सिह, पता ग्राम चियांकी टोला कुसुमटांड, थाना-सदर जिला पलामू,2. रवि प्रजापति उम्र करीब 23 वर्ष पिता शिवशंकर प्रजापति, पता ग्राम चियांकी टोला कुसुमटांड, थाना-सदर जिला पलामू,3. सुदर्शन सिह उम्र करीब 50 वर्ष पिता स्व० देवनन्दन सिह, पता ग्राम चियांकी डी०ए०भी० चौक, थाना सदर जिला पलामू का नाम शामिल है।
पकड़े गए व्यक्तियों के पास से पुलिस ने छः राउण्ड का देशी रिवालवर (सिक्सर),2. होण्डा साईन मोटरसाईकल जिसपर रजि०नंबर-JH03AG 3128 बरामद किया है।छापामारी अभियान में एएसआई बसंत कुमार दुबे,पुलिस जवान श्रवण कुमार मेहता,संजय राम,मनीष कुमार दुबे,शैलेश कुमार शुक्ला मुख्य रूप से शामिल थे।



