Palamu के M.P V.D Ram को मिली बड़ी जिम्मेवारी, FCRA संशोधन विधेयक, 2026 संबंधी JPC के सदस्य बनाए गए
Palamu : पलामू संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विष्णु दयाल राम को लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला जी द्वारा “विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026” (FCRA 2026) संबंधी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का सदस्य मनोनीत किया गया है।
इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए सांसद श्री राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपे गए इस दायित्व का वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श एवं अध्ययन के माध्यम से देशहित में अपना सार्थक योगदान देने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि संसद द्वारा सौंपा गया यह दायित्व उनके लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और वे समिति के कार्यों में पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ अपना योगदान देंगे।
इस बात की जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी।




