Palamu : कोयल नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत

Palamu : मेदिनीनगर शहर के कांदू मोहल्ला कोयल नदी में गुरुवार की दोपहर डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।मृतक बच्चों की पहचान देव कुमार, पिता भरत साह,जबकि दूसरे बच्चे का नाम शुभम कुमार, पिता का मुकेश शर्मा के रूप में की गई है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि दोनों बच्चे गुरुवार की दोपहर कोयल नदी में नहा रहे थे।इसी बीच वह गहरे पानी में चल गए और वही डूब गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ कोयल नदी किनारे उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने डूबे हुए दोनों बच्चों का तलाश शुरू कर दिया जिसके बाद कोयल रिवर व्यू के पास से दोनों बच्चों का शव बरामद किया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!