Palamu : पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और जवान विकास कुमार ने भटके हुए युवक को परिजनों से मिलवाया
Medininagar : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार ने भटके हुए युवक को परिजनों से मिलवाने का काम किया है। बताते चले की गुमला जिला के पुसो थाना क्षेत्र के कुकुपी महुआ टोला गांव निवासी बिफई उरांव उम्र 40 वर्ष उत्तर प्रदेश के नौबतपुर में मजदूरी करने गया था। जहां अचानक उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया।

इसके बाद भटक कर वह मेदिनीनगर मेदनीराय मेडिकल कॉलेज पहुंच गया था और इधर-उधर घूम रहा था।तभी अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार की नजर बिफई उरांव पर पड़ा।जिसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा व्यक्ति से पता पूछा गया जिसने अपना पता गुमला कुकुपी महुआ टोला बताया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने परिजनों से संपर्क साधते हुए परिजनों को मेदिनीनगर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल बुलाया और भटके हुवे व्यक्ति बिफई उरांव को परिजनों को सौंप दिया है।
इस नेक काम के लिए परिजनों ने पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार को धन्यवाद दिया।




