
PALAMU : ट्रक और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव की घटना
Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार व्यक्ति को धक्का मार दिया। जिसमे स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव के स्थानीय निवासी रामरेखा पासवान के रूप में की गई है।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रामरेखा पासवान शनिवार की सुबह स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में फोरलेन पोखराहा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।जिसमें घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।




