Palamu: सांसद प्रतिनिधि के प्रयास से दुदु गांव में लगा 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों में खुशी की लहर
Palamu: पांकी विधानसभा क्षेत्र के तरहसी प्रखंड स्थित नवागढ़ पंचायत के दुदु गांव में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद प्रतिनिधि अक्षय कुमार ने मामले को सांसद कालीचरण सिंह के संज्ञान में पहुंचाया।जिसके बाद सांसद के निर्देश पर दुदु गांव में 25 केभीए की जगह 63 केभीए का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया।

ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। वहीं मौके पर उपस्थित सांसद प्रतिनिधि अक्षय कुमार ने कहा कि अब दुदु में सिर्फ बिजली नहीं लौटी है बल्कि ग्रामीणों के घरों में उम्मीद और चेहरे पर मुस्कान भी लौटी है।उन्होंने कहा की समस्या चाहे कितनी भी पुरानी हो, समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा।
मौके पर भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह, पांकी भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत सिंह, अविनाश,जीवन,रामजन्म सिंह, जयदीप सिंह, धनु सिंह, गुणी सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।




