Palamu : स्टैंड फैन घुमाते ही लगा करंट, पूर्व मुखिया के 60 वर्षीय पुत्र की मौत

हुसैनाबाद : थाना क्षेत्र के दंगवार पंचायत के दंगवार गांव में शनिवार दोपहर करंट लगने से पूर्व मुखिया के पुत्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान दंगवार पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय अयोध्या ठाकुर के पुत्र विजय कुमार ठाकुर (60 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।


जानकारी के अनुसार, विजय कुमार ठाकुर शनिवार दोपहर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान गर्मी लगने पर उन्होंने घर में रखा स्टैंड फैन चालू किया। पंखे को अपनी ओर घुमाने के लिए जैसे ही उन्होंने उसके स्टैंड को पकड़ा, वे करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही मूर्छित होकर गिर पड़े।हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पंचायत के मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, समाजसेवी अरविंद कुमार गुप्ता, स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उन्हें हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।विजय ठाकुर की मौत की खबर मिलते ही उनके घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे दंगवार गांव में शोक की लहर है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!