Palamu: ACB ने भ्रष्टाचार के मामले में 6 आरोपियों को किया आरेस्ट

Palamu : ACB ने पलामू में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छतरपुर, नौडीहा बाजार और चैनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार किए गए लोग सरकारी कर्मी और ठेकेदार हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोड और कूप निर्माण से जुड़ी कई योजनाओं का क्रियान्वयन चैनपुर, छतरपुर और नौडीहा बाजार प्रखंड में किया गया था. इन योजनाओं की क्रियान्वयन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ था. इन मामलों का शिकायत दर्ज कर एसीबी लंबे समय से जांच कर रही थी.

बीते गुरुवार को अचानक एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार से जुड़े हुए आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू की. इस दौरान छह आरोपियों को अरेस्ट किया गया. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को पलामू प्रमंडलीय एसीबी कार्यालय लाकर सभी से पूछताछ के सभी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!