Palamu SP के निर्देश पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Palamu : गत 4 नवंबर को मृतका अफसाना परवीन (20 वर्ष), ग्राम मोहम्मदाबाद, हुसैनाबाद की बहन अजमेरी बीबी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पिता रऊफ अंसारी एवं सौतेली माता जुही परवीन द्वारा मृतका को लगातार मारपीट व मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी। दिनांक 03.11.2026 की रात्रि मृतका ने बहन को फोन व बहनोई को मैसेज कर प्रताड़ना की जानकारी दी व आत्महत्या कर ली।

  • इसी आधार पर हुसैनाबाद थाना कांड सं०–223/26, धारा 108/35(3) BNS दर्ज कर दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक साक्ष्यों का संकलन एवं अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. रहुफ अंसारी, उम्र-50 वर्ष, पिता- रमजान मियां।
  2. जुही परवीन, उम्र-35 वर्ष, पति- रऊफ अंसारी, दोनों, ग्राम– मोहम्मदाबाद, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

हुसैनाबाद थाना पुलिस, जिला पलामू।

पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील किया है कि पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, मारपीट एवं मानसिक प्रताड़ना जैसी घटनाओं को गंभीरता से लें। यदि कोई व्यक्ति प्रताड़ित किया जा रहा हो अथवा आत्महत्या की बात कह रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल 112 पर दें। ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज न करें, समय पर सूचना देकर किसी अनमोल जीवन को बचाया जा सकता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!