Palamu SP के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी ने बाजार क्षेत्र को सड़क जाम से कराया मुक्त
PALAMU : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस के नेतृत्व में बुधवार को बाजार क्षेत्र में सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। बताते चले की बाजार क्षेत्र में सब्जी बेचने वाले और स्थानीय दुकानदार अपने सामान को सड़क पर रखकर हमेशा सड़क को जाम कर देते हैं। जिसके वजह से राहगीरों को बाजार क्षेत्र में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

जाम की समस्या को लेकर बुधवार की दोपहर ट्रैफिक प्रभारी अपने दल बल के साथ बाजार क्षेत्र में पहुंचकर सड़क पर लगने वाले सभी दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर कोई भी दुकानदार अपना दुकान लगाकर सड़क को जाम न करें। यदि सड़क पर रखे सामान की वजह से सड़क जाम पाया गया तो सामान को जप्त कर थाना भेज दिया जाएगा।बताते चले की बाजार में समान खरीदने या किसी काम से बाजार में आने वाले लोग भी बाजार में अपने वाहन को आड़े तिरछे लगा कर सड़क को जाम कर देते है।जिसके वजह से अन्य वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस ने बताया की बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या को देखते हुवे अब प्रतिदिन बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण को हटाने का काम किया जाएगा। इसके बाद भी यदि लोग नहीं सुधरेंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




