Palamu  SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने ‘Run For Unity’ के तहत लगाई दौड़, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव का दिया संदेश

Palamu : पलामू राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पलामू पुलिस द्वारा ‘Run For Unity’ (रन फॉर यूनिटी) के तहत एक दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक, पलामू ने किया। इस आयोजन में पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री चिरंजीवी मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राजेश यादव, प्रभारी सार्जेंट मेजर सुरेश राम, शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, चैनपुर थाना प्रभारी लालजी, सार्जेंट विमल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।दौड़ के माध्यम से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने, समाज में आपसी विश्वास एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने तथा नागरिकों के बीच एकजुटता का संदेश प्रसारित किया गया।

कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना था कि देश की मजबूती उसकी एकता, विविधता में एकता तथा सभी नागरिकों के बीच पारस्परिक सहयोग और सद्भाव में निहित है।राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समरस समाज के निर्माण में सहयोग करें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!