Palamu SP के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी ने चलाया जागरूकता अभियान, वाहन चालकों के बीच किया हेलमेट वितरण

Palamu : पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जन जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान जन समाज द्वारा जनहित में सहयोग स्वरूप प्रदान किये गये हेलमेट का वितरण ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस के नेतृत्व में जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों के बीच किया गया।यह वितरण एवं चेकिंग कार्यक्रम शहर के टोल प्लाजा, दुबियाखाड़,रेडमा चौक,छह मुहान चौक और बैरिया चौक के पास चलाया गया।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पकड़े गये चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया एवं उन्हें शपथ दिलाई गई कि भविष्य में वे बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाएंगे, यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे तथा अन्य लोगों को भी हेलमेट पहनकर एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर चलने हेतु प्रेरित करेंगे।यातायात नियमों का पालन करें, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। आपकी सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!