Palamu के चैनपुर में अतिक्रमण हटाने को लेकर कल से होगी कार्रवाई

चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

Palamu : चैनपुर अंचल अंतर्गत ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई 24 सितंबर 2026 को की जाएगी।

इस संबंध में बताया गया है कि ग्राम किन्नी के खाता संख्या-19, प्लॉट संख्या-247/781, रकबा 05.74 एकड़ गैरमजरुआ मालिक भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण/अवैध कब्जा किया गया है।उक्त अतिक्रमण को हटाने के लिए 24 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है।अंचल अधिकारी सत्यम कुमार ने संबंधित लोगों से निर्धारित तिथि से पूर्व स्वयं अतिक्रमण हटा लेने की अपील की है।

निर्धारित तिथि के बाद प्रशासन एवं राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अतिक्रमणकारियों की होगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!