Palamu: खेत में काम कर रहे व्यक्ति की ट्रैक्टर से दबकर मौत
Palamu : नावाजयपुर थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव में ट्रैक्टर दब कर एक व्यक्ति की मौत हो गई।मृत व्यक्ति की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के रबदी गांव निवासी धर्मदेव सिंह के पुत्र निर्मल कुमार सिंह उम्र 36 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि निर्मल सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर बहनोई के घर नावाजयपुर थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव गए थे।वहां पर ट्रैक्टर से वह अपने बहनोई के खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच खेत में काम करने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें ट्रैक्टर से दबकर निर्मल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल निर्मल सिंह को इलाज के लिए नावाजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।वही मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।



