Palamu : ट्रैफिक प्रभारी ने रिलायंस मार्ट से फुटपाथ दुकानदारों को हटाया, लोगो को जाम से मिली राहत
Medininagar : ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानन्द सरस ने वह काम कर दिखाया, जो आज तक कोई ट्रेफिक प्रभारी ने नहीं किया था। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रेड़मा चौक से लेकर एसपी कोठी जाने वाले रोड में स्थित कई दुकानदारों को सड़क जाम नहीं करने की चेतावनी दी है।

उन्होंने रिलायंस मार्ट, जहां के लोग बाहर में फुटपाथ दुकान लगाते थे। जिसके वजह से जाम की समस्या उत्पन्न होती थी। वहां पर उन्होंने मंगलवार की शाम पहुंच कर फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों का दुकान हटाने का काम किया। उन्होंने दुकान हटाने के क्रम में फूटपाथ दुकानदारो से कहा की यदि फुटपाथ दुकानदारों की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न होती है, तो सामान को विधिवत रूप से जप्त कर थाना लाया जाएगा और विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस ने कहा कि शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए उन्होंने शहर के हर चौक चौराहे पर पुलिस जवानों को तैनात कर दिया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी ताकि लोगों को जाम से जूझना ना पड़े।




