Palamu: थाना में घुसकर महिला ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट, भेजी गई जेल
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस ने थाना में घुसकर पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में एक महिला कंचन कुमारी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।

इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि महिला का किसी पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच महिला गुरुवार को थाना में पहुंची और हल्ला हंगामा करने के दौरान पुलिसकर्मियों से उलझ दिखाई और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने लगी।
इसी को लेकर महिला को कांड संख्या 327/2026 दिनांक 03/09/2026 धारा 121(1)/221/126(2)/224/190/191(2)/352 भारतीय न्याय संहिता के तहत जेल भेज दिया गया है।



