Palamu में Opration Safaya के तहत पिस्तौल और गोली के साथ 2 आरोपी अरेस्ट

Medininagar : पलामू पुलिस ऑपरेशन सफाये के तहत जिले में अपराधियों का सफाया कर रही है.गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार और आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है. जिससे जिले में शांति व्यवस्था बनी रही. इसी कड़ी में हैदरनगर थाना क्षेत्र से दो युवकों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इसका खुलासा हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांशु शुक्ला ने किया है.

हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांशु शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन सफाया चलाया जा रहा है.इसी कड़ी में गुप्त सूचना मिली की हैदरनगर थाना क्षेत्र के बुधूबिगहा गाँव के युवक के पास हथियार मौजूद है. जिसके बाद हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलूल मनान के नेतृत्व में टीम गठित कर युवक के घर छापेमारी की गई. जिसमें बलवंत के घर छापेमारी की गई. घर की तलाशी लेने पर इनके घर पिस्टल नहीं मिली. लेकिन जब पूछताछ किया गया. तो बलवंत ने बताया की उसने अपने दोस्त रौशन के पास हथियार रखा है.

इसके बाद पुलिस ने रौशन कुमार रवि के घर पर छापेमारी की. जिसमें रौशन के घर पर उनके बिस्तर के पास रखा देशी कट्टा बरामद किया गया है. जिसके बाद रौशन को पुलिस ने हिरासत में लिया. और थाना ला कर दोनों से पूछताछ की गई. जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया.रौशन कुमार हैदरनगर थाना क्षेत्र के धनुडीह का रहने वाला है जबकि बलवंत बुधूबिगहा का निवासी है.दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a)/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!