Palamu : रेलवे का केबल तार चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक,भेजा गया जेल
PALAMU : चैनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी साहेब मलिक को रेलवे जीआरपी थाना की पुलिस ने रेलवे का केबल तार काटने और चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। इस संबंध में बरकाकाना रेलवे स्टेशन जीआरपी थाना के एएसआई जनक कुमार ने बताया कि बरकाकाना रेलवे स्टेशन के आसपास लगातार केबल तार की चोरी हो रही थी। जिसके कारण रेलवे पुलिस काफी परेशान और चिंतित थे।

चोर को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार रेलवे स्टेशन के आसपास नजर बनाई हुई थी। इसी बीच गुरुवार को बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना की पुलिस ने साहेब मलिक नामक युवक को रंगे हाथ लेबल तार चोरी करते हुए पकड़ लिया।पकड़ने के बाद पुलिस साहेब मलिक को थाना लाकर चोरी की घटना के बारे में पूछताछ की।
पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में साहेब मलिक ने अपना जुर्म कबूल किया।उसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसे डालटनगंज रेलवे कोर्ट ले गए। वहा से साहेब मलिक को जेल भेज दिया गया।




