Panki के सोरठ में लगा 25 KVA का नया ट्रांसफार्मर
सांसद प्रतिनिधि अक्षय कुमार की पहल से पहुंचा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताई खुशी
Palamu : पांकी प्रखंड के सोरठ गांव में बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। गांव में 25 KVA का नया ट्रांसफार्मर पहुंचाया गया है। इससे वर्षों से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बताया गया कि सांसद कालीचरण सिंह के मार्गदर्शन और सांसद प्रतिनिधि अक्षय कुमार की सक्रियता एवं प्रयास से गांव में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से ट्रांसफार्मर की समस्या के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित थी, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।सांसद प्रतिनिधि अक्षय कुमार ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि “वादा नहीं, काम बोलता है। जहां जनता की समस्या होगी, वहां समाधान के लिए सक्रियता जारी रहेगी।नए ट्रांसफार्मर के पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। मौके पर मोहन कुमार, मनोज राम, जमाल अंसारी, बिजली मिस्त्री सुरेंद्र सिंह, राजन अंसारी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।




