Ranchi Nagar Nigam में 5 कोचिंग संस्थान सील, 18 के खिलाफ सीलिंग की प्रक्रिया शुरू

Ranchi : छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और भवन मानकों के पालन को लेकर रांची नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। विशेष जांच अभियान के तहत बुधवार को हरिओम टावर में संचालित पांच कोचिंग संस्थानों को नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सील कर दिया गया। इसके साथ ही नगर निगम ने 18 कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सीलिंग की प्रक्रिया शुरू की है।

सील किए गए संस्थानों में द पाठशाला, पतंजलि आईएएस एकेडमी, मोशन एकेडमी, क्लैट प्रिपरेशन और चैतन्या आईएएस एकेडमी शामिल हैं। जांच के दौरान फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरण, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, पर्याप्त वेंटिलेशन, सुरक्षित प्रवेश-निकास, क्षमता के अनुरूप नामांकन, पर्याप्त जगह, ट्रेड लाइसेंस सहित भवन संबंधी मानकों की जांच की गई।

नगर निगम के अनुसार संबंधित संस्थानों में फायर एनओसी, अग्नि सुरक्षा, प्रवेश-निकास, वेंटिलेशन और पर्याप्त जगह सहित कई मानकों में गंभीर कमियां मिलीं।

साथ ही कोचिंग संस्थानों की ओर से झारखंड नगरपालिका अधिनियम और झारखंड म्यूनिसिपल ट्रेड लाइसेंस रूल्स, 2017 के प्रावधानों का पालन नहीं पाया गया था। संस्थान बिना वैध ट्रेड लाइसेंस संचालित मिले।

अनियमितताएं मिलने पर राजस्व और नगर निवेशक शाखा ने नोटिस जारी कर तीन दिन में अनुपालन का अवसर दिया था। अवधि समाप्त होने के बावजूद सुधार नहीं होने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य कार्रवाई के साथ विद्यार्थियों को सुरक्षित और मानक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। शेष चिन्हित संस्थानों पर भी नियमानुसार कार्रवाई जारी है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!