SP के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, लोगों को दी चेतावनी

Palamu : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस के नेतृत्व में बुधवार को शहर के छह मुहान चौक के पास सघन एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।एंटी क्राइम वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा सभी दो पहिया चार पहिया वाहनों को रोककर उनकी गहनता पूर्वक जांच की गई। वही जो व्यक्ति हेलमेट नहीं पहने थे और ट्रिपल लोड दो पहिया वाहन चला रहे थे।

उनके वाहन को जप्त कर शहर थाना भेज दिया गया है।थाना से सभी वाहनों को चालान के लिए परिवहन विभाग भेज दिया गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस ने कहा कि बार-बार हिदायत देने के बाद भी लोग बिना हेलमेट वाहन चला रहे है। जिसके कारण दोपहिया वाहन से एक्सीडेंट होने पर लोगों की मौत हो रही है। उन्होंने लोगों को हेलमेट पहन कर वाहन चलाने की सलाह दिया है।उन्होंने सवारी वाहन चालकों से भी आग्रह किया है कि बस या कमांडर वाहन पर छत के ऊपर यात्री को ना बैठाए।

यदि छठ के ऊपर यात्री बैठे पकड़े जाते हैं तो वाहन को जप्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फटफटिया वहान चालकों को भी सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर फटफटिया वाहन सड़क पर कहीं भी पकड़ा जाता है तो वाहन को जप्त कर चालक के ऊपर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने चार पहिया वाहन पर ब्लैक शीशा लगाने वालों को भी चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा है कि यदि ब्लैक सीसा लगा वाहन पकड़ा जाता है तो वाहन का फाइन करने के साथ ही वाहन मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान हरेंद्र कुमार ,धर्मेंद्र कुमार,शीतल प्रजापति सहित अन्य ट्रैफिक पुलिस के जवान उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!