SP के निर्देश पर DSP और थाना प्रभारी ने वाहन जांच अभियान चलाया
Palamu : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर डीएसपी राजेश कुमार यादव और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में बुधवार की रात करीब 8 बजे शहर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।

वाहन जांच अभियान के दौरान डीएसपी राजेश कुमार यादव और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बिना हेलमेट काला सीसा और ट्रिपल लोड बाइक पर सवारी करने वाले व्यक्तियों को रोक कर उन्हें बिना हेलमेट,वाहनों पर लगे काला सीसा और ट्रिपल लोड सवारी नहीं करने की सलाह दी।
मौके पर उपस्थित डीएसपी राजेश कुमार यादव ने सभी वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन न चलाएं। यदि शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



