Sub Inspector Arrest, साईबर थाने का एसआई 30 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Ranchi : गिरिडीह साइबर थाने में पदास्थापित पुलिस अवर निरीक्षक पुनित कुमार गौतम को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी बुधवार की दोपहर को हुई । गिरफ्तारी के बाद अवर निरीक्षक को एसीबी टीम अपने साथ लेकर धनबाद चली गई। गिरफ्तारी की पुष्टि एसीबी धनबाद ने की है।

दरअसल, धनबाद एसीबी की टीम ने जाल भी ऐसा ही बुना कि पुनीत सिंह गौतम उसमें फंस गये। बताया गया 30 हजार की घूस की रकम लेने की शिकायत जीवलाल मंडल ने की थी। जिसके बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और बुधवार को शिकायतकर्ता के साथ अवर निरीक्षक साइबर थाना से चंद फासले की दूरी पर रकम लेन गये । जहां पहले से दो अलग अलग गाड़ियों में धनबाद एसीबी की टीम तैयार थी। जैसे ही पुनीत सिंह गोतम ने रकम प्राप्त की रंगेहाथ दबोच लिए गये ।

जानकारी के अनुसार अहिल्यापुर निवासी जीवलाल मंडल से केस डायरी भेजने के नाम पर साइबर थाने के दारोगा पुनीत सिंह गौतम द्वारा 2 लाख की मांग की गयी थी। लेकिन बात 30 हजार में तय हुआ। इसके बाद जीवलाल मंडल ने मामले की जानकारी धनबाद एसीबी को दिया। इसे पहले पुनीत गौतम जीवलाल मंडल के परिजनों को जेल भेजने का भय दिखाते रहे थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!