Tarhasi: विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Palamu : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के निशिर पथरा गांव निवासी नरेश साव के 31 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार की बिजली करंट की चपेट में आने से रविवार को गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना के संबंध में बताया गया कि आशीष कुमार बिजली मोटर ठीक करने का काम कर रहा था।

इसी दौरान बिजली का काम करने के क्रम में वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन एवं स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए तरहसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया।
एमएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद आशीष कुमार को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान विकास कुमार और महेंद्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




