
अनियंत्रित होकर हाईवा हुआ दुर्घटनाग्रस्त
Latehar :बालूमाथ-रांची मुख्य पथ पर मकईयाटांड़ नदी के पास गुरुवार को एक हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हाइवा तुबैद से कोयला लोड कर कुशमाही कोयला साइडिंग जा रहा था ।इसी दौरान मकईयाटांड़ नदी के पास तीखे मोड में अनियंत्रित होकर पलट गई।हालांकि हाईवा चालक समय रहते गाड़ी से कूद गया।वहीं घटना की सूचना पाकर मकईयाटांड पिकेट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लिया।





