
असंतुलित बाइक कार से टकराई दो युवक घायल
Latehar : लातेहार रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर सदर थाना क्षेत्र के होटवाग व करकट ग्राम के बीच शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान अनिल उरांव व ऋषि प्रसाद ( डीही, लातेहार) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दोनो अपने घर डीही से मनिका डिग्री कॉलेज जा रहे थे।इसी दौरान करकट ग्राम के पास रांची की ओर से आ रही एक कार को साईड देने के क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई।इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक अनिल उरांव और ऋषि प्रसाद घायल हो गये।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा पूरी क्षतिग्रस्त हो गया। कार के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है।हालांकि हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों की मदद से घायल मोटरसाइकिल सवारों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।




