आशी केयर हॉस्पिटल में हुआ स्वाधीनता दिवस समारोह का आयोजन

Palamu : 80वे स्वाधीनता दिवस पर पांकी रोड स्थित आशी केयर अस्पताल में बहुत ही शान से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। झंडोतोलन संस्थान के निदेशक अमितेष पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर निदेशक ने कहा कि सच्चे मन से लोगो की सेवा भी देश सेवा ही है, मानव सेवा ही माधव सेवा है, अपने कार्य को अच्छे और सही तकनीक से करना ही सेवा से कम नही है।

मौक़े पर उपस्थित अस्पताल प्रबंधक डॉ राहुल ने बताया कि सभी लोग अगर ईमानदारी अपना कार्य करेंगे तो यही सच्ची देश सेवा होगी। 80वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा की अस्पताल में अगर अच्छी सेवा हो इससे ही मरीज का आधा दर्द दूर हो जाता है ओर हमलोगों का वैसा ही प्रयास है,आगे निरंतरता बनाये रखे हमारा ऐसा प्रयास रहेगा।

इस अवसर पर आईसीयू इंचार्ज डॉ. पंकज, डॉ. बिरेन्द्र, डॉ. चंदन, डॉ अमित, डॉ. रज़ी तथा अस्पताल के सभी कर्मचारी उपस्थित थे.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!