
एनडीपीएस एक्ट के एक प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, जेल
Latehar : बारियातु थाना पुलिस ने थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त अमन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि अभियुक्त अमन कुमार के संबंध में अवैध नशीले पदार्थ के खरिद विक्री में संलिप्त होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी।
सुचना की सत्यापन कर बारियातु पुलिस ने तत्वरित कारवाई करते हुए बरियातू थाना कांड संख्या 53/2026, धारा -20(b)(¡¡)(c)/22(c) एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त अमन कुमार उम्र करीब 29 वर्ष पिता नरेश प्रसाद, सा0 फूलसु रोड,मिडिल स्कूल के पास बारियातु, थाना बारियातु, जिला लातेहार को अवैध मादक पदार्थ खरीद बिक्री करने के जुर्म में रविवार को न्यायालय के अभिरक्षा में रखने/ उपस्थापन हेतु भेजा गया।इस अभियान में थाना के पदाधिकारी व जवान शामिल थे।





