किशुनपुर पिकेट प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने राहगीरों के लिए 2 जगहों पर किया शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

Palamu : पलामू जिले में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। यहां भीषण गर्मी से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन हो या रात, हर समय लोगों में भीषण गर्मी के कारण बेचैनी है। इस भीषण गर्मी में लोगों को अपना जान बचाना मुश्किल लग रहा है। सबसे ज्यादा मुश्किल राहगीरों को है। जो इस तप्ती धूप और गर्मी में सड़कों पर चल रहे हैं।

अभी-अभी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी अधिकारियों को राहगीरों के लिए स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने का निर्देश दिया है। इस आदेश को मिलते ही पलामू जिले में राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था शुरू कर दिया गया है।

इस कड़ी में किशुनपुर पिकट के गेट के पास एवं किशुनपुर बाजार में आम नागरिकों एवं राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किशुनपुर पिकेट प्रभारी रंजीत कुमार सिंह के द्वारा किया गया है।

मौके पर उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करना समय की जरूरत है। लोग अपने कामों के लिए इधर-उधर जाते रहते हैं। इस दौरान उन्हें प्यास भी लग जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पेयजल की व्यवस्था की गई है। इस भीषण गर्मी में लोगों को पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का कार्य है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!