गढ़वा: देवर के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या
Gadhwa : चिनिया देवर के साथ मिलकर पति का हत्या करने वाली महिला संकल्पतिया देवी और देवर नारायण कोरवा को गढ़वा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि दिनांक-11 जुलाई को ग्राम पाल्हे स्थित पत्थरपनिया जंगल में गोला कोरवा (उम्र लगभग 50 वर्ष), पिता रामवृक्ष कोरवा, निवासी ग्राम पाल्हे, थाना चिनिया, जिला गढ़वा का शव गले में गमछा बांधकर पेड़ से लटका हुआ संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ था।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका व्यक्त की गई थी।इस संबंध में मृतक के पुत्र अजय कोरवा के लिखित आवेदन के आधार पर चिनिया थाना कांड सं० 26/26, दिनांक 12.07.2026, धारा 103 (1)/238/3 (5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभकिया गया।अनुसंधान के क्रम में मृतक के भाई नारायण कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसका अपने भाई की पत्नी संकल्पतिया देवी के साथ अवैध संबंध था। घटना के दिन गोला कोरवा ने दोनों को जंगल में एक साथ देख लिया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर गोला कोरवा की हत्या कर दी तथा घटना को आत्महत्या का स्वरूप देने एवं साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गमछे से बांधकर पेड़ से लटका दिया।
अनुसंधान के दौरान मृतक के पत्नी सकलपतिया देवी पति-गोला कोरवा पता-ग्रान पालहे थाना- चिनिया, जिला-गढवा को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस संबंध में नारायण कोरवा, पिता रामवृक्ष कोरवा एवं संकल्पतिया देवी, पति गोला कोरवा, दोनों निवासी ग्राम पाल्हे, थाना चिनिया, जिला गढ़वा के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। कांड का अनुसंधान जारी है तथा अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छापामारी अभियान में रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, चिनिया थाना प्रभारी विकु कुमार रजक,एएसआई सुखराम उरांवा,एएसआई ओमप्रकाशा
तथा थाना के सशस्त्र बला शामिल थे।




