चैनपुर: युवक ने जहर खाकर किया आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के करमाहा टोला निवासी रविंद्र बैठा के पुत्र सोनू कुमार बैठा (उम्र 25 वर्ष) सोमवार की सुबह घरेलू विवाद के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह सोनू बैठा का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया।

झगड़ा के बाद मानसिक तनाव में आकर सोनू बैठा ने जहर खा लिया। जहर खाने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई।वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार, विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं। वहीं सूचना मिलने पर चैनपुर थाना की पुलिस भी घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई।




