चतरा में महिला ने खुद को लगाई आग, बचाने में झुलस गए दारोगा जी

Ranchi : चतरा जिला मुख्यालय के केसरी चौक में गौरक्षणी के समीप कोर्ट के आदेश पर दखल-कब्जा कराने पहुंची पुलिस टीम के सामने बुधवार को हंगामा हो गया।

कार्रवाई का विरोध कर रही रीना देवी ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। उसे बचाने के प्रयास में चतरा सदर थाना में कार्यरत एएसआई प्रवीण सिंह भी झुलस गए। घटना में रीना देवी और उनके बेटे धीरज कुमार को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया, जबकि एएसआई का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि जमीन विवाद वर्ष 1988 से न्यायालय में चल रहा था। न्यायालय की ओर से विजय अग्रवाल के पक्ष में फैसला दिए जाने के बाद दंडाधिकारी की उपस्थिति में टीम पुलिस बल के साथ दखल-कब्जा कराने पहुंची थी।

इसी दौरान विवाद बढ़ गया और महिला ने आग लगा ली। पुलिस के अनुसार मौके से तीन हॉकी स्टिक भी बरामद की गई है। घटना के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह और एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

एसडीपीओ ने बताया कि महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें पुलिसकर्मी भी झुलसे हैं। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!