चैनपुर : माता-पिता के डांटने से नाराज युवती ने ब्लेड से हाथ काट कर की आत्महत्या का प्रयास

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मोहल्ला की एक 16 वर्षीय युवती खुशी कुमारी ने शुक्रवार को ब्लेड से अपना हाथ का नस काट कर आत्महत्या का प्रयास की। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि खुशी कुमारी को देर से सोने का आदत बना हुआ था। प्रतिदिन सुबह वह देर से उठती थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार को परिजनों ने उसे डांट फटकार लगाया।नइसके बाद मानसिक तनाव में आकर खुशी कुमारी ब्लेड से अपने बाएं हाथ का नस काटकर आत्महत्या का प्रयास की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!