
चैनपुर : सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरसिमी गांव में गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर के धक्के से पति की मौत हो गई।जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बभंडी बेनिडीह गांव निवासी मुनीफ अंसारी उम्र 62 वर्ष के रूप में की गई है। जबकि मृतक के पत्नी मतिमा बीबी उम्र 55 वर्ष का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह मूनिफ अंसारी अपनी पत्नी मतिमा बीबी का इलाज करवाने लूना मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेदिनीनगर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।जिसमें ट्रैक्टर के धक्के से गिरकर दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दोनों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां चिकित्सकों ने मुनीफ अंसारी को अमृत घोषित कर दिया।
पत्नी मतीमा बीबी गंभीर रूप से घायल है।जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी परंतु ट्रैक्टर और ट्रैक्टर चालक घटनास्थल पर नही थे।उन्होंने बताया की पुलिस ट्रैक्टर और ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की प्रयास कर रही है।इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




