जानलेवा बना पिकनिक, पलामू के नदी में उतरे तीन युवकों में 2 लापता, एक को बचाया गया

Palamu : पलामू जिला स्थित हरिहरगंज थाना क्षेत्र के डेमा टोला स्थित बेलघाटी पुल के समीप शनिवार को पिकनिक मनाने पहुंचे तीन युवक बटाने नदी की तेज धार में डूब गये. युवकों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने राजेंद्र साव (40) को किसी तरह नदी से बाहर निकाला. वहीं रितिक और टेनी नामक दो युवक नदी में लापता हो गये. नदी से बाहर निकाले गये राजेंद्र साव बिहार के औरंगाबाद जिले के टीकरी पर मिनी बिगहा का रहने वाला बताया गया है. बेहोशी की हालत में उसे हरिहरगंज सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.


घटना के संबंध में साथ आये व्यक्ति ने बताया कि रितिक और टेनी नदी में लापता हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकनिक मना रहे तीन युवक नदी में उतरकर वीडियो बना रहे थे. इसी दौरान वे गहरे पानी की तेज धार की चपेट में आ गये. किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने युवकों को गहरे पानी में जाने से मना भी किया था, लेकिन उन्होंने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने काफी देर तक नदी में लापता युवकों की तलाश की, लेकिन तेज धार और अधिक गहराई के कारण उनका कोई सुराग नहीं मिल सका.

घटना की सूचना मिलने पर एसआइ अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. समाचार लिखे जाने तक लापता दोनों युवकों की तलाश जारी थी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!