झारखंड के पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने अपनी सुरक्षा बहाल करने की मांग की,बअमित शाह को लिखा पत्र

Ranchi : पूर्वी सिंहभूम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा व्यवस्था पुनः बहाल करने की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें पहले उपलब्ध कराई गई सुरक्षा हाल ही में वापस ले ली गई, जिसके बाद उनकी जान-माल को लेकर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री को भेजे गए पत्र में दुलाल भुईयां ने कहा कि वे अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तथा तीन बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके हैं। वे लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और लगातार जनसंपर्क अभियान तथा सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे हैं।

अपने पत्र में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है कि उनकी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार आवाजाही तथा संभावित खतरे को देखते हुए उन्हें पूर्व की तरह पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मिलने पर ही वे निर्भय होकर सामाजिक और जनहित के कार्यों को जारी रख सकेंगे।

पूर्व मंत्री ने पत्र में उल्लेख किया कि उनकी नियमित आवाजाही जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पटमदा, बोड़ाम तथा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमाओं से जुड़े इलाकों में होती रहती है। ये क्षेत्र लंबे समय से नक्सल प्रभावित और संवेदनशील माने जाते रहे हैं, जहां कई बार पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा कोल्हान, संथाल परगना, हजारीबाग और पलामू प्रमंडल जैसे इलाकों में भी उनके सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहते हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!