टीम चैलेंजर्स द्वारा छठव्रतियों के बीच किया गया महाप्रसाद का वितरण
मेदिनीनगर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर टीम चैलेंजर्स के सदस्यों द्वारा रेडमा, काली मंदिर के समीप छठव्रतियों के बीच श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद का वितरण का कार्य किया गया। बता दे कि टीम चैलेंजर्स एक सामाजिक संगठन है जो सन 2020 से नगर वासियो के सेवा मे तत्पर है !यहां कोई धर्म विशेष समुदाय का मान्यता नहीं सेवा ही धर्म है यही विश्वास है,इस संगठन का मूल उद्देश्य सेवा और समर्पण भाव है।इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने सेवा, सहयोग एवं सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए छठव्रतियों के बीच प्रसाद वितरित किया।

टीम के संस्थापक कौटिल्य द्विवेदी ने कहा कि यह संगठन मेदिनीनगर में एक अलग पहचान बनाई है, जो किसी कार्य को महज कुछ घंटों में सफलतापूर्वक समापन करती है।यह संगठन किसी भी कार्य को चैलेंज के रूप में लेती है!
वहीँ अध्यक्ष पवन गंगा जी ने योद्धाओं का हौसला अफजाई कर कहा कि हमारे संगठन के सभी सदस्य योद्धा की तरह किसी भी कार्य को निस्वार्थ रूप से करते है!इनका सेवा समर्पण भाव देखकर मन प्रफुलित हो गया।संगठन के उपाध्यक्ष अनुराग तिवारी उर्फ़ जी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सेवा करना टीम के योद्धाओं के लिए सौभाग्य की बात है।टीम चैलेंजर्स ने सभी छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर प्रवीण सिंह,अभिषेक दुबे, अरविन्द राणा,आनंद उपाध्याय,बंटी दुबे प्रभास,मधुकर शुक्ला,छोटू तिवारी,आशुतोष तिवारी,आकाश गंगा,करुण पाठक,पीयूष सिंह,नवीन तिवारी,सचिन तिवारी समेत सैकड़ो की संख्या मे सदस्यों ने अपना बहुमूल्य एवं कीमती समय का योगदान दिया!





