टेंथ में 94.40 प्रतिशत अंक लाकर रागिनी कुमारी ने किया लातेहार का नाम रोशन, नीट क्रैक करने का लक्ष्य

Sanjay prajapati @ united palamu

Latehar : सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर (लातेहार) की मेधावी छात्रा रागिनी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 94.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप टेन में स्थान बनाया और अपने माता-पिता समेत पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस उत्कृष्ट सफलता पर परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।रागिनी के पिता रविंद्र प्रजापति उर्फ गबर होटल एवं माता मंजू देवी ने बेटी को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर पूरा विश्वास है और वह आगे चलकर उनके सपनों को जरूर पूरा करेगी।वहीं रागिनी कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उसने बताया कि आगे वह बायो साइंस (विज्ञान) विषय लेकर पढ़ाई करना चाहती है और उसका लक्ष्य नीट (NEET) परीक्षा क्रैक कर डॉक्टर बनना है।विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने भी रागिनी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!