
ट्रेन से गिरकर युवक घायल, हालत गंभीर
Palamu : पलामू जिला स्थित चियांकी रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पोखरी कला गांव निवासी स्वर्गीय ऐनुल मियां के पुत्र इसराफूल अंसारी उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि युवक के माता-पिता नहीं है।युवक अपने घर में अकेला रहता है। सोमवार की शाम पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर इसराफुल अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में चियांकी रेलवे स्टेशन के नजदीक वह ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों के द्वारा घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल इसराफुल अंसारी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।




