डगबँधी ग्राम में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया गया भव्य शुभारंभ

Latehar : बारियातू प्रखंड के गोनिया पंचायत के डगबँधी ग्राम स्थित खेल मैदान में बुधवार को स्पोर्ट ऐसोसिएशन क्लब डगबँधी द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास,एसआई जितेन्द्र कुमार पंचायत मुखिया रानो देवी,बिनोद गंझु, एवं तुला गंझु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अनुशासन बनाये रखने की अपील की। साथ ही आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करता हैं। उद्घाटन मैच मे चट्टान क्लब गुरु साल्वे बनाम एनएसबीए ब्रदर एफसी कल्ब सिमरिया के बीच खेला गया जिसमें चट्टान क्लब गुरु साल्वे ने अच्छा खेल दिखाते हुए एनएसबीए ब्रदर एफसी कल्ब सिमरिया को एक गोल से हरा कर पहला मैच अपने नाम कर लिया।

वही फुटबॉल टूर्नामेंट का अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया की इस प्रतियोगिता मे कुल 32 टीम लेंगे। प्रथम पुरुष्कार पचीस हजार एवं सील्ड, द्वितीय पुरस्कार अठारह हजार, तृतीय पुरस्कार बारह हजार तथा चतुर्थ पुरस्कार आठ हजार एवं सील्ड देखकर पुरस्कृत किया जाएगा।मौके पर मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मैदान में मौजूद रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!