
डीजीपी तदाशा मिश्रा के लातेहार दौरे पर एसपी ने पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत
Latehar:झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा के लातेहार आगमन पर पुलिस अधीक्षक लातेहार द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।इस अवसर पर परिसदन में लातेहार पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इसके पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) पलामू, पुलिस अधीक्षक लातेहार एवं जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संगठित अपराध, नक्सल गतिविधियों, महिला सुरक्षा, नशाखोरी तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।बैठक के दौरान डीजीपी तदाशा मिश्रा ने अपराध नियंत्रण,महिलाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने, नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई चलाने तथा आम जनता के बीच पुलिस की बेहतर कार्यशैली सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने एवं पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।






