पति ने पत्नी के साथ किया मारपीट, पत्नी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर की आत्महत्या का प्रयास

Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी आदित्य साव की पत्नी लीलावती देवी उम्र 22 वर्ष शुक्रवार को मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।

घटना के बारे लीलावती देवी ने बताया कि हमारे पति आदित्य साव हमेशा किसी दूसरे लड़की से फोन पर बात करते हैं। जब वह इसका विरोध करती है तो पति आदित्य साव मारपीट करने लगता है। इसी गुस्से में आकर उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया है।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार ,महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!